आज के समय में खुद को स्वस्थ बनाने के लिए योग बहुत अच्छा जरिया है लेकिन इसके लिए योग को सही तरीके ससे करना बहुत जरुरी है और जिसके लिए जरुरी है योग प्रैक्टिस। क्योंकि जितना ज्यादा अभ्यास होगा उतना ही ज्यादा फायदा होगा। योग लाइफ को बहुत आसान बना देता है और योग से जीवन सुखी भी हो जाता है। योग को सही प्रकार से करने के लिए योग का सही तरीका आना बहुत जरुरी है। साथ ही योग योग प्रैक्टिस से शरीर लचीला भी बनता है जिससे कई प्रकार के शारीरिक रोगों से मुक्ति मिलती है।
योग प्रैक्टिस के फायदे:
Sexy Legs पाने के लिए आज से ही करें ये एक्सर्साइज
- रोजाना योग प्रैक्टिस से शरीर में तरावट आती है।
- स्फूर्ति आती है एवं तनाव से मुक्ति मिलती है।
- लचीला शरीर प्राप्त होता है।
- योग को सही तरीके से करने की समझ आती है।
- योग अंतराल सीमा बढ़ती है।
इस तरह से योग प्रैक्टिस के कई फायदे है। योग ऋषि मुनियों द्वारा की गयी एक ऐसी खोज है जो धरती पर वरदान के रूप में व्याप्त है और रहेगी। कई रोग तो ऐसे है जो सिर्फ योग से ही ठीक किये जा सकते है। योग लाइफ को आजकल लोग अपना रहे है। क्योंकि योग लाइफ के जरिये लोगों को कई प्रकार से फायदा हो रहा है। योग लाइफ को बेहतर बनाने के लिए योग प्रैक्टिस अत्यंत आवश्यक है। योग को करने के कई नियम होते है।
योग को करने के नियम:
योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन
- सुबह जल्दी उठना।
- दिशा मैदान के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीना।
- कम से कम 10 मिनिट के लिए सुबह खुली हवा में टहलना उसके बाद योग प्रारम्भ करना।
- कोई भी 3 योग रोजाना करना चाहिए और 30 मिनिट से लेकर 45 मिनिट तक योग को करना चाहिए।
- योग के बाद स्ट्रेचिंग अवश्य करें। इससे शरीर की थकावट दूर हो जाएगी।
- रात के समय सोने के कम से कम 2 घंटे पहले भोजन करना और थोड़ी देर के लिए टहलना।
अगर योग के इन नियमों का पालन कर लिया जाये तो कई छोटी-बड़ी बिमारियों से निजात पाया जा सकता है। इसके साथ ही योग को करने का समय सुबह का ही निर्धारित करें क्योंकि उस समय हमारा मष्तिष्क और शरीर दोनों ही सचेत रहते है। और इससे कई प्रकार के लाभ होते है।
हल्दी वाला दूध किस प्रकार आपके फेफड़ों को जहरीली हवा से बचता है
योग कई प्रकार के होते है। आप इसका ज्ञान किसी भी गुरु के द्वारा ले सकते है जो योग में अच्छा ज्ञान रखते हों। या फिर सरकार द्वारा लगाए जाने वाले मुफ्त योग कैंप में आप योग सीख सकते है और योग लाइफ को अपना सकते है। योग करने से कभी भी किसी का नुक्सान नहीं हुआ है बल्कि योग से लोगों को फायदा ही पहुंचा है। इसलिए अगर योग को अपनाया जाता है तो इसका फायदा ही होगा और कई पप्रकार के रोगों से मुक्ति मिलेगी।