आज पूरा विश्व World AIDS Vaccine Day 2020 मना रहा है। आज भी एड्स एक ला-इलाज बीमारी बना हुआ है और अभी तक इसकी कोई भी वैक्सीन नहीं खोजी जा सकी है। कोरोना वायरस के बारे में भी WHO के द्वारा चेतावनी दी जा चुकी है कि शायद यह वायरस दुनिया से कभी खत्म ही न हो। सालों पहले एड्स भी एक ऐसे HIV वायरस के कारण शुरू हुआ, जिसके इलाज के लिए आज तक कोई भी वैक्सीन नहीं बनाई जा सकी है। आइए आज World AIDS Vaccine Day 2020 पर इस दिन को मनाने के उद्देश्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपने पी है कभी डर्टी चाय ? जानें क्या है ये चाय और इसके फायदे
क्यों मनाया जाता है विश्व एड्स वैक्सीन दिवस?
हर साल विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। विश्व एड्स वैक्सीन दिवस कई वालंटियर, कम्युनिटी मेंबर्स, हेल्थ प्रोफेशनल्स और वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एड्स को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में चर्चा करने का दिन भी है।

इसे भी पढ़ें: किस प्रकार से करें पद्मासन योग
क्यों नहीं बन पाई वैक्सीन
आज भी एड्स को खत्म करने के लिए कई सारे वैज्ञानिक लगातार शोध और प्रयोग कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि एक ऐसी वैक्सीन बनाई जा चुकी है जो HIV वायरस की चपेट में न आने वाले लोगों पर असरकारी साबित हो सकती है। जबकि संक्रमित व्यक्ति के शरीर में इस वायरस को मारने के लिए वैज्ञानिक इसका वैक्सीन इसलिए नहीं बना पा रहे हैं क्योंकि एड्स से ग्रसित व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करने के बाद यह वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के साथ-साथ अन्य अंगो पर भी बड़ी तेजी से हानिकारक प्रभाव डालता है।
इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा है हृदय रोग होने का लक्षण