हमारे शरीर में सबसे अहम रोल हमारी हड्डियों का होता है। इनके कमजोर होने पर शरीर मोहताज हो सकता है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसा रोग है जो हड्डियों में कमजोरी का कारण है। जिससे हड्डी में फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खनिज, कैल्शियम और विटामिन डी की ज़रूरत होती है। अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
इसे भी पढें: मटन खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?
हरी सब्जियां-

कुछ लोग ऐसे है जो पनीर प्रॉडक्ट नहीं खाते हैं तो उनके लिए पालक, प्याज, मेथी, गोभी और ब्रोक्ली जैसी हरे पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत हैं।
अंडे-

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है। अंडे की जर्दी शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करती है।
हाथ की चर्बी कम करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय
मछली-
सैमन और सार्डिन मछली में भरपूर कैल्शियम होता है। सैमन मछली से विटामिन डी मिलता है। इसमें ओमेगा 3 एसिड भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
नट-

बादाम में पोटेशियम होता है, जो कैल्शियम की कमी को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड पाया जाता है जो हड्डी हानि की दर को धीमा करता है।
केला-

इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं। ये तीनों पोषक तत्व हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
संतरा-

संतरे में विटामिन सी पाया जाता है साथ ही ये स्वस्थ हड्डियों के निर्माण में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: मॉर्निंग या ईवनिंग वर्कआउट में से प्रभावशाली कौन सा है ?
सूखा आलूबुखारा-
इसमें इनूलीन नाम का (inulin) फाइबर होता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।