क्या है ओवरथिंकिंग?
क्या आपके दिमाग में कुछ चल रहा हैं और लगातार उस चीज के बारे में सोचते रहते हैं, अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाते रहते हैं। हमारे विचार बहुत ही गहरे होते जाते हैं और उससे रिलेटेड परिणाम, घटनाओ और संभावनाओं के बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। इसे ही ओवरथिंकिंग करते हैं।

हालांकि कुछ जगह पर सोचना जरूरी भी है लेकिन बिना काम किए, बिना जरूरी चीजों पर भी पूरे दिन सोचते रहना, गलत नहीं…बहुत गलत बात है।
इसे भी पढ़ें: Healing Herbs: घर में उगाएं ये पौधे,बीमारियों का इलाज होगा आसान
ओवरथिंकिंग के परिणाम क्या है:
- इससे तनाव बढ़ जाता है।
- डिसीजन मेकिंग क्षमता कम हो जाती है।
- ज्यादा ओवर-थिंकिंग से आदमी सोचता रहता है, करता कुछ नहीं है। इससे वह निष्क्रिय हो जाता है।
- यह नए सकारात्मक विचारों को ब्लॉक कर देता है।
- अच्छी-खासी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है।
- फ्रस्ट्रेशन बढ़ जाता है।
- इंसान मानसिक रूप से बहुत कमजोर हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह मूंगफली खाने से होगा ये फायदा
ओवरथिंकिंग से बचाव के लिए करें ये काम-
इसे भी पढें: रोमांटिक कपल बनने के तरीके
किसी भी बात पर तुंरत रिएक्ट करने से ऐसे बचें –

कोई भी बात जिससे आपको गुस्सा या दुख पहुंचता हो, उसपर तुंरत रिएक्ट करने से बचें। उसके बारे में ज्यादा न सोचें। ऐसे में घर से बाहर निकलें या तुरंत किसी और काम में अपना दिमाग लगा दें। साइकिल चलाने या बाहर यूं ही टहलने निकल जाएं। कुछ नई चीजों को सीखें और जब भी ऐसा हो उन्हीं चीजों को करें। इस तरह ये आपके दिमाग की मांसपेशियों को रीलेक्स करने में मदद करेगा।
अपने ध्यान को भटका ले-

जब भी आप ओवरथिंकिंग हो, तुरंत अपने ध्यान और जगह बदल ले। कोई गाना सुने या गेम खेलने लग जाए या फिर कुछ पढ़ने लग जाए। इससे आपका माइंड डाइवर्ट हो जाएगा और ओवरथिंकिंग से बच जाएंगे।
इसे भी पढें: प्यार को और अधिक मजबूत बनाने के लिए टिप्स
अकेले न रहे और दोस्तों से बात करें–

जब भी कोई अपने आपको अकेले रखता है,तो उस समय वो ओवरथिंकिंग को ट्रिगर करता है। ऐसे में खुद को अकेले मत छोड़िए। आपको जब भी लगे कि आप ज्यादा सोच रहे हैं, तो उस अकेली जगह को छोड़े और दोस्तों के बीच चलें जाएं। अपने परिवार और दोस्तों के पास जाएं और अपने मन की बात या जो भी परेशानी हो उनसे कह लें। इस तरह आपका मन भी हल्का हो जाएगा और आप खुद को फ्रेश और अच्छा महसूस करेंगे।
इसे भी पढें: हाथ की चर्बी कम करने के लिए घर पर ही करें ये उपाय
ध्यान करें-

ओवरथिंकिंग के आदत को हटाना एकदम तो नहीं होता है। तो इसके लिए ध्यान करना अच्छा विकल्प हैं। ध्यान करते समय आपको अपनी सांसो पर फोकस करना है। शुरुआत में आप 5-10 मिनट ऐसा करे। बाद में धीरे-धीरे टाइम बढ़ाते रहें। ध्यान करते समय विचारों की आंधी आये, तो घबराए नहीं, क्योंकी शुरुआत में बहुत परेशान करेगी लेकिन घबराए नहीं…यह धीरे-धीरे कम होगी ओर खत्म हो जाएगी।