हमारी जीवन शैली में अगर हमारा शरीर दर्द से पीड़ित हो तो इसका प्रभाव हमारे काम काजी जिंदगी पर भी पड़ता है। कई बार अधिक व्यायाम करने से या काफी देर तक कम्प्यूटर के सामने एक ही मुद्रा में बैठे रहने से या खेल कूद के दौरान हमारी माँसपेशियाँ और जोड़ो में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: वैज्ञानिक दृष्टि से कान छिदवाने के क्या है फायदे
इस प्रकार के दर्द को हम कई बार केवल अच्छे दर्द निवारक बाम या तेल की मालिश के द्वारा भी सही कर सकते है। आइये यहाँ हम आपको घर पर ही एक बहुत अच्छी क्वालिटी का दर्द निवारक बाम बनाने का तरीका बताते है। यह दर्द निवारक बाम पूरी तरह घरेलू चीजों से निर्मित होता है और एयरटाईट करके रखने पर लम्बे समय तक खराब नही होता है।
इसे भी पढ़ें: काली मिर्च के सेवन से इन बीमारियों को करें दूर
जानते हैं इसको बनाने का तरीका।
सामग्री :
1 – नारियल का तेल लगभग 40 मिलीलीटर
2 – मधुमक्खी के छत्ते से प्राप्त मोम 8 से 10 ग्राम
3 – 6 ग्राम कपूर
4 – 8 से 10 बूंदे पीपरमेण्ट के तेल की
5 – 8 से 10 बूंदे आर्निका ऑयल की
6 – 5 से 7 बूंदे लौंग के तेल 5 की
7 – एक एयरटाईट शीशी
बनाने की विधी :
यह दर्द निवारक बाम बनाने के लिये सबसे पहले एक स्टील की छोटी कटोरी में नारियल का तेल और इसमें थोड़ा सा मधुमक्खी के छत्ते का मोम डालकर हल्का सा गरम कर ले। बस इतना गरम करना है की यह दोनों अच्छे से पिघल कर मिक्स हो जाये। अब इसमें कपूर डाले और तब तक मिलाये जब तक कपूर अच्छे से इसमे ना घुल जाये।
इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम को छुमंतर करेगा ये नुस्खा
अगर कपूर नही घुल पा रहा हो तब इस मिश्रण को हल्का सा गरम कर ले, कपूर घुल जायेगा। इसके बाद ऊपर बताई गयी मात्रा के अनुसार इसमें पिपरमेंट ऑयल, आर्निका ऑयल और लौंग का तेल डाल कर, सम्पूर्ण मिश्रण को अच्छी प्रकार से चलाकर एकसार कर लें। अब इस दर्द निवारक बाम को ठंडा करके एयरटाईट शीशी में भरकर रख लें। एयरटाईट शीशी में भरकर रखने से यह कई महीने तक खराब नही होगा। इस दर्द निवारक बाम को प्रयोग करने के लिए जरूरत के अनुसार उचित मात्रा में लेकर दर्द वाली माँसपेशी और जोड़ पर हल्के हल्के हाथों से मालिश करें।
रिपोर्ट: डॉ.हिमानी