वजन घटाना कोई आसान काम नहीं होता लेकिन अगर ठान लिया जाये तो वजन बहुत ही आसानी से कम किया जा सकता है। योग, व्यायाम, खाने पर नियंत्रण ये सभी वजन कम करने में सहायता करते हैं। और इन्ही को अपनाकर वजन को कम करना चाहिए। वजन कम करने के लिए कभी भी किसी दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए उसके कई तरह के दुष्परिणाम हो सकते हैं। यहाँ हम देखेंगे वजन घटाने वाले सूप जो स्वादिस्ट भी होते हैं और सेहत के लिए अच्छे भी होते हैं।
इसे भी पढ़ें: 10 दिन में वजन कम करने का असान तरीका
- मूंग दाल और गाजर का सूप:
मूंग दाल और गाजर दोनों ही सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं और इनके द्वारा वजन कम किया जा सकता है। यह वजन घटाने वाले सूप में से एक है। इसको बनाने की कई तरह की विधि होती हैं आप जिस विधि और स्वाद के साथ इन्हें बनाना चाहते हैं बना सकते हैं। मूंग दाल तो हर मौसम में मिल सकती है लेकिन जो गाजर है वो सिर्फ सर्दियों में ही मिलती है। तो आप सर्दियों में आसानी से यह सूप बना सकते हैं।
- कर्ड शोरबा सूप:
यह सूप भी वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी है। कर्ड शोरबा सूप से बहुत ही कम समय में वजन घटाना संभव है। इस सूप में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं और इससे शरीर को प्रोटीन भी मिलता है और कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। अगर इस सूप का नियमित सेवन किया जाये तो कुछ ही हफ़्तों में इसका असर दिखना शुरू हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: 7 दिन का वर्कआउट प्लान जिससे होगा 7 से 10 किलो वजन कम
- लहसुन और सब्जियों का सूप:
लहसुन और सब्जियों का सूप सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है साथ ही इससे वजन कम होता है। अगर एक समय का खाना छोड़ कर इस सूप को पिया जाये तो इससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होगा। आपको जो भी हरी सब्जियाँ पसंद है आप इसमें डाल सकते हैं।
- मक्के और हरी मटर से बना सूप:
हरी मटर और मक्के से बना सूप बहुत ही स्वादिष्ट होता है साथ ही यह वजन कम करने वाले सूप की सूचि में भी शामिल है। इससे बहुत ही कम समय में वजन कम होता है। मक्के और मटर में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो वां घटाने में सहायक होते हैं।
- लाल मसूर दाल सूप:
मसूर की दाल शरीर के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। लाल मसूर दाल का सूप पीने से बहुत ही कम समय में वजन घटता है और त्वचा में चमक आती है। एक सूप के कई फायदे होते हैं। सूप सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन
ये सभी वजन घटाने वाले सूप हैं। जिनको आसानी से बनाया जा सकता है और इनके लिए सामान भी आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाता है। लेकिन अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं तो आपको अपनी कई आदतें बदलनी होंगी। शराब और जंक फ़ूड जैसे खाने को खुद से दूर रखना होगा। क्योंकि इनसे वजन बहुत ही जल्दी बढ़ता है और ये शरीर के हानिकारक भी होती हैं। कभी-कभी अगर शौक के तौर पर जंक फ़ूड खाया जाये तो इतना नुक्सान नहीं लेकिन रोज इस प्रकार का खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। साथ ही एक समय के खाने की जगह आप सूप का सेवन करें तो बहुत बेहतर होगा.