विश्व भर में अधिकांश लोग सुबह उठते ही चाय पीने के शौकीन होते है। एक रिसर्च में पाया गया है कि करीब 80 प्रतिशत लोगों को बेड टी पीने की खराब आदत होती है। चाय पीए बिना वो बिस्तर से नहीं उठ पाते। लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट चाय पीना हमारी सेहत को बिगाड़ सकता है इससे कई स्वास्थ्य से जुडी समस्याएं सामने आ सकती है। गर्मियों में तो खाली पेट चाय और भी हानिकारक होती है। अधिकतर लोग इस बात से अज्ञान है की खाली पेट चाय पीने से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
आईये जानते है खाली पेट चाय पीना हमारी लिए क्यों हानिकारक हो सकता है :
- जब हम सुबह सुबह खाली पेट चाय लेते है तो उसमें उपस्थित चीनी भी हमारे शरीर में जाती है और यह शुगर ही हमारे वजन को बढ़ाने का काम करती है।
- अध्यन के अनुसार पाया गया है कि जो लोग खाली पेट बहुत अधिक दूध वाली चाय पीते हैं, उन्हें थकान का एहसास होता है। चाय में दूध मिलाने से एंटीऑक्सीडेंट का असर खतम हो जाता है।
- सुबह खाली पेट होने से हमारे शरीर में एसिड की मात्रा अधिक होती है। और चाय में भी एसिड पाया जाता है। ऐसे में खाली पेट चाय पीने से हमारे शरीर में एसिड की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है जिसकी वजह से एसिडिटी और अन्य हेल्थ प्रॉब्लम हो सकते हैं। इसलिए सुबह चाय पीने से पहले कुछ जरूर खा लेना चाहिए।
- खाली पेट चाय पीने से यह हमारे पेट की गैस्ट्रिक म्यूकोसा को बढ़ा देता है जिससे हमको भूख कम लगती है।
- चाय में मौजूद टैनिन से खाली पेट चाय पीने पर उल्टी जैसा महसूस होता है।
- खाली पेट चाय पीने से यह हमारी बॉडी में प्रोटीन और दूसरे न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बेशन कम करती है।
- चाय में जरूरत से ज्यादा कैफीन होता है। कैफीन के साथ चाय में थियोफाइलीन और एल थयनिन जैसे खनिज तत्व होतें हैं। और इन खनिज तत्वों के सेवन से शरीर काफी उत्तेजित हो जाता है, जिससे बीपी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- ज्यादा स्ट्रांग चाय पीने से अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है।
रिपोर्ट: डॉ.हिमानी