अगर व्यक्ति का शरीर पूरा ही मोटा है तो उस मोटापे को कम करना आसान होता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति का सिर्फ पेट निकला हुआ है तो उसे कम करने में बहुत समय लगता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए बहुत मशक्कत करनी होती है। यहाँ हम आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आपके पेट की चर्बी कुछ ही हफ़्तों में कम होना शुरू हो जाएगी। मोटापा इंसान के शरीर पर निर्भर करता है साथ ही कभी-कभी ये वंशानुगत भी होता है। कई बार हम ऐसा देखते हैं कि कोई व्यक्ति ज्यादा खाने के बाद भी दुबला पतला है और कई बार हम देखते हैं कि कम खाने के बाद भी कोई व्यक्ति मोटा है। तो ये वंशानुगत मोटापा भी हो सकता है। वैसे मोटापे के कई कारण होते हैं जैसे:
- थाइरोइड
- वंशानुगत मोटापा
- खाने के बाद तुरंत सोना या बैठे रहना
- अधिक सोना और व्यायाम न करना
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन
इन सभी कारणों से चर्बी बढ़ती है। लेकिन अगर आप अपने भोजन पर ध्यान दें और थोडा व्यायाम करें, तो किसी भी प्रकार के मोटापे को कम किया जा सकता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए 10 प्रकार के भोजन इस प्रकार हैं:
- बादाम:
बादाम सिर्फ मोटापा कम करने में ही सहायक नहीं होती इससे बाल और त्वचा दोनों ही अच्छी होती हैं। रात को कम से कम 10 बादाम पानी में भीगा कर रख दीजिये। फिर सुबह ब्रश करने के बाद इन बादाम को पानी से निकालकर इनके ऊपर से छिलका हटा कर इन्हें अच्छे से चबाकर खाएँ। याद रखें खाने पर नियंत्रण के साथ ही आपको कुछ व्यायाम रोज करना होगा। बादाम खाने से शरीर में स्फूर्ति आती है। बादाम में प्रोटीन और फाइबर दोनों ही होते हैं जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
इसे भी पढ़ें: योग उपचार से मोटापे को करें दूर
- अलसी:
खाना खाने के बाद अलसी का सेवन करना चाहिए, इससे बहुत ही जल्दी वजन कम होता है। पेट की चर्बी कम करने में अलसी को गुणकारी माना गया है। अलसी में प्रोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड और फ़ाइबर पर्याप्त मात्रा में होते है। जिससे मोटापा कुछ ही हफ़्तों में दूर हो जाता है।
- सलाद:
अगर शाम के खाने की जगह सलाद का सेवन किया जाये तो इसके कई फायदे हैं इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी और शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फ़ाइबर मिलेगा। सलाद में आप टमाटर, प्यास, अनार, खीरा, चुकुन्दर आदि ले सकते हैं। ये सभी चीज़ें शरीर के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। इसके द्वारा पेट की चर्बी को कुछ ही दिनों में कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: नींद के लिए योग करना है सबसे अच्छा उपाय
- सोया चंक्स या सोयाबीन बरी:
सोया चंक्स को ही सोयाबीन बरी कहा जाता है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है। नाश्ते में आप सोया चंक्स को बिल्कुल कम तेल में फ्राई करके खा सकते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही अच्छा आहार है साथ ही मोटापा कम करने में भी सहायक है।
- पपीता:
पपीता वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा आहार माना जाता है। अगर आप एक समय के खाने की जगह पपीता खाते हैं तो इससे आपका वजन बहुत ही जल्दी कम होता है और साथ ही आपकी त्वचा में चमक आती है।
इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों से दूर रखेगा योग
- ओट्स या दलिया:
ओट्स या दलिये में फ़ाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ओट्स बहुत आसानी से पचने वाला आहार होता है। एक समय के खाने में आप ओट्स या दलिया भी खा सकते हैं। इससे भी आपको वजन कम करने में सहायता मिलेगी।
- कॉर्नफ्लेक्स:
कॉर्नफ्लेक्स एक बहुत ही हल्का नाश्ता माना जाता है जिसे खाने से बहुत ही जल्दी आपका वजन कम होता है। सुवह नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स खाना चाहिए इससे पेट की चर्बी बहुत ही कम समय में घटती है।
- अनानास:
पेट की चर्बी एवं मोटापा कम करने के लिए अनानास बहुत ही अच्छा फल है। इसके सेवन से वजन बहुत जल्दी कम होता है। आप इसका जूस भी पी सकते हैं जरुरी नहीं है कि आप इसे खाएँ।
- नारियल पानी एवं उसकी मलाई:
नारियल पानी को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है साथ ही अगर नारियल की मलाई को खाया जाये तो उससे त्वचा और बाल बहुत ही सुन्दर हो जाते हैं। नारियल पानी पीने से एवं इसकी मलाई को खाने से भी वजन कम होता है।
इसे भी पढ़ें: योगासन से करें हर रोग का इलाज
- तरबूज :
तरबूज एक ऐसा फल है जिसमें सम्पूर्ण मात्रा में पानी होता है। तरबूज शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। इसको खाने से पेट भी बहुत जल्दी भरता है। तरबूज खाने से वजन बहुत ही कम समय में घटता है।
ये सभी खाने से वजन को कम किया जा सकता है। लेकिन इसके साथ आपको खाने पर नियंत्रण करना होगा या खाने और नाश्ते की जगह पर इनमें से आप किसी का भी सेवन कर सकते हैं। खाने पर नियंत्रण के साथ और इन सभी भोजन के साथ आपको व्यायाम करना बहुत आवश्यक है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए कम से कम 30 मिनिट योग या कोई व्यायाम अवश्य करें।