कोरोना वायरस की वजह से देश में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वायरस से बचने के लोगों देश के कई शहरों को लॉक डाउन कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप घर पर है तो खुद को कैसे स्वस्थ रखें।
इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर
जूते-चप्पल घर के बाहर रखें-
पहले के समय में घर के बड़े लोग जूते-चप्पल बाहर रखने की सलाह देते थे। उस समय बड़ा छोटा नहीं देखा जाता था बल्कि ऐसा इसलिए किया जाता था कि स्वस्थ रह सकें। अब समय आ गया है कि हम फिर से उस प्रथा को अपनाएं और जूते-चप्पल बाहर रखें। अगर घर पर दूध वाला, रसोईया, काम करने वाली महिला, सब्जीवाला कोई भी आता है तो उन्हें अपने जूते-चप्पल घर के बाहर खोलने की सलाह दें।
हाथों को धोते रहें-
आपके घर पर अगर कोई व्यक्ति बहार से आता है तो उन्हें हाथ धोने की सलाह दें। इसके लिए आप उन्हें हैंड वॉश, शॉप और सैनिटाइज़र दें। इसके साथ आप और आपके पूरे परिवार को हाथ धोने की आदत डाल देनी चाहिए। कम से कम हर एक घंटे के बाद अपने हाथों को जरूर धोएं।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ड्रिंक, हर बीमारी से रहेंगे दूर
खुद को कोरोना वायरस से मुक्त रखें–
लॉक डाउन के समय जब भी आपको छींक अथवा खांसी आए तो रुमाल का इस्तेमाल करें। इससे आपका घर वायरस मुक्त रहेगा।
बहार के फ़ूड को फ़िलहाल न खाएं-
अभी भी हम में से कई लोग होंगे जो ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करते हैं। इस समय आपको बचाव करने की जरूरत है। इसलिए अगर हो सके तो फ़िलहाल ऑनलाइन फ़ूड को नो कहे।
एक दूसरे को स्पेस दें-
हर एक व्यक्ति सोशल मीडिया और टीवी पर कोरोना वायरस से अपडेट हो रहे हैं। इससे उनके मन में भय का माहौल है। ऐसी परिस्थिति में आपको एक दूसरे को स्पेस देने की जरूरत है। बेवजह फोन कर किसी को परेशान न करें।
इसे भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का सामान रखें
रोज नहाएं-
अगर हो सके तो दिन में दो बार जरूर नहाएं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और वायरस आपसे दूर रहेगा। घर की साफ़ सफाई का भी ध्यान रखें। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है। उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां के बारे में बताएं और हाथों को हर एक घंटे में धोने के लिए कहें।
पुराने सामानों को घर मे न रखें-
एक बार लॉक डाउन होने के बाद पुराने चीज़ों का इस्तेमाल न करें। इसमें साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, लूफा आदि हो सकता है। इन सब चीज़ों से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने के कारण, जानें कब और किस स्थिति में पड़ता है दिल का दौरा