समय के साथ- साथ आज के समय में सब बदलता जा रहा है, ठीक ऐसे ही टॉयलेट में भी बदलाव आ गए हैं। वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट आने के बाद बाजार में इंडियन पॉट की मांग काफी कम हो गई है। हालांकि आज भी कई घरों में लोग आज भी सिर्फ इंडियन पॉट ही इस्तेमाल करते हैं। अब तक यह आपके लिए एक छोटी सी बात होगी लेकिन इसका महत्व आपके सोचने से ज्यादा है। क्योंकि वेस्टर्न टॉयलेट कम्फर्टेबल जरूर है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। जबकि इंडियन पॉट इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए रामबाण हैं ये योगासन
1. इंडियन टॉयलेट हमें फिट बनाए रखने में मददगार है। क्योंकि इसके जरिए होने वाली एक्सरसाइज का असर आपने पूरे शरीर पर दिखता है।
2. इंडियन टॉयलेट पर 10-15 मिनट बैठना, जिम में स्क्वाट लगाने से कम नहीं है।
3. इंडियन टॉयलेट के इस्तेमाल करने से बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है।
इसे भी पढ़ें: योगासन से करें हर रोग का इलाज
4. जो लोग वेस्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल करते हैं उनको पता होगा कि वेस्टर्न टॉयलेट में इंसान के पेट पर जरा भी दबाव नहीं पड़ता, जबकि इंडियन पॉट इस्तेमाल करते वक्त आपके पेट पर दबाव पड़ता है। ये आपकी डाइजेशन और पेट की सफाई दोनों के लिए अच्छा है।
5. वेस्टर्न टॉयलेट में पेपर और पानी की बर्बादी बहुत ज्यादा होती है, जो कि इंडियन टॉयलेट में नहीं होती।
योग एंड लाइफस्टाइल को जोडें और पाएँ स्वस्थ जीवन
6. स्टर्न टॉयलेट के इस्तेमाल से कई बीमारियां जैसे कब्ज, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। जबकि इंडियन टॉयलेट हमें कई बीमारियों से बचाता है।
7. इंडियन टॉयलेट हमें यूरेनरी इंफेक्शन से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: नींद के लिए योग करना है सबसे अच्छा उपाय