स्वस्थ दिल का राज सरसों का तेल

by Mahima
secrets of healthy heart

सरसों का तेल न सिर्फ खाने में इस्तेमाल होता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। क्या आपको पता है कि आवश्यक वसा अम्ल और प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स वाला सरसों का तेल स्वास्थ्यवर्धक खाद्य तेलों में से एक है, जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सरसों का तेल अच्छे कोलेस्ट्रॉल को सुधारने के साथ ही हृदय के स्वास्थ्य और निम्न बुरे कोलेस्ट्रॉल को भी ठीक स्तर पर बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें: इमली के पत्तों के सेवन से पाएं फैटी लिवर और दिल की समस्याओं से निजात

आइये जानते है क्यों अच्छा है सरसो का  तेल हमारे हृदय के लिए :

  • विशेषज्ञों के अनुसार सरसों के तेल में हमारे शरीर में पाए जाने वाला ट्राइग्लिसराइड्स जो की रक्त में पाया जाने वाले  वसा के रूप में जाना जाता है, को कम करने की क्षमता पायी जाती है। जिससे हमारा हृदय स्वस्थ रहता है। हमारे हृदय के लिए कोलेस्ट्रॉल और असंतृप्त वसा रहित तेल काफी उपयोगी होता है। अगर तेल में निम्न संतृप्त वसा, उच्च मोनो अनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा पायी जाती है तो वह तेल हृदय के लिए उपयोगी होता है। सरसो तेल में ये सभी तत्व उपयुक्त मात्रा में पाए जाते है।
  • जैतून के तेल में ओमेगा-6 (AN – 6) और ओमेगा-3 (AN -3) वसा अम्ल काफी उचित अनुपात में पाए जाते  है, जो  की हृदय की समस्याओ को रोकने में काफी मददगार होते है। लेकिन उमेश वर्मा जो की पुरी ऑइल मिल्स लिमिटेड के डीजीएम है उनका कहना है कि सरसों के तेल में इन वसा अम्लो का अनुपात 2 होता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित अनुपात 1.25 के बहुत करीब है। अतः हम कह सकते है की सरसो का तेल  हृदय से जुडी  समस्याओ के लिए जैतून के तेल से अधिक लाभकारी होता है।
  • शोधो के अनुसार, खाना पकाने में उपयोग किये जाने वाले सरसों के तेल से, कोरोनरी आर्टरी डिसीस (सीएडी), जो की हृदय रोग का कारण बनती है की संभावना लगभग 70 फीसदी तक कम हो जाती है।
  • सरसो का तेल रक्त के प्रवाह को ठीक करता है जिससे हमारे शरीर में उच्च रक्तचाप होने की सम्भावना कम होती है। इस तेल का उपयोग भोजन के अलावा कई अन्य कार्यो में जैसे की नवजात शिशुओं और वयस्कों के शरीर और बाल की मालिश में, पेट और त्वचा के रोगों में करते है।

इसे भी पढ़ें: इन नुस्खों को अपनाकर रखें कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही और बचें हर्दय रोगों से

रिपोर्ट: डॉ.हिमानी