हाई हील्स पहनाना हर किसी को पसंद होता है। शादी, पार्टी में महिलाएं ज्यादातर हाई हील्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, हाई हील्स आपकी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। किस तरह शरीर को नुकसान पहुंचाती है हाई हील्स।
इसे भी पढ़ें: कमर दर्द में रामबाण का काम करेंगे ये घरेलू नुस्खे, पढ़ें यहां
जल्दी हो सकते हैं कमर दर्द के शिकार
अग आप भी हाई हील्स का इस्तेमाल करते हैं तो आप भी जल्दी ही कमर दर्द के शिकार हो सकते हैं। क्योंकि इसे पहनने से आपके कमर के निचले हिस्से का कर्व बढ़ जाता है, जिससे नसों पर दबाव पड़ता है। जिसके कारण आप कमर दर्द के शिकार हो सकते हैं।
अंगूठे पर असर
हील्स के ज्यादा इस्तेमाल से हमारे पैर के अंगूठे पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिससे आगे चलकर अंगूठे एक विशेष प्रकार की विकृति से ग्रस्त हो जाते हैं। उम्र के साथ साथ यह विकृति भी बढ़ती जाती है जिसका आखिरी इलाज ऑपरेशन ही है।
घुटने पर खराब असर
हाई हील्स से घुटने का एंगल भी बदल जाता है जिससे हमारे घुटने की कुदरती स्थिति गड़बड़ हो जाती है और हमारी हैमस्ट्रिंग मांसपेशियां टाइट हो जाती हैं। इस कारण कालांतर में कमर के दर्द का खतरा बढ़ जाता है।