दालचीनी हर भारतीय रसोई में पाया जाने वाला सेर्वश्रेस्ठ मसाला होता है इसकी थोड़ी सी मात्रा के प्रयोग से भोजन का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है। दालचीनी वृक्ष की छाल से बनाई जाती है। दालचीनी का प्रयोग केवल रसोई तक ही नहीं बल्कि इसका प्रयोग बहुत सी बीमारियो से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। जैसे की पेट दर्द, मनशिक क्षमता, अपच, वजन को घटना एवं मधुमेह आदि। यह एक प्रकार का गरम मसाला है। इसे मैक्सिको में चॉकलेट बनाने में प्रयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: खाने के बाद थोड़े से गुड़ के सेवन से पाएं अनेक स्वास्थ्य लाभ
आइये जानते हैं दालचीनी से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में:
- पीसी हुई दालचीनी का काढ़ा पीने से मूत्र खुलकर आता है। तथा इसके निरन्तर प्रयोग से शारीरिक तनाव में कमी आती है जिससे व्यक्ति के रंग, रूप और स्मरण शक्ति में विकास होता है।
- दालचीनी के सेवन से डायबिटीज नियंत्रित रहती है। अधिकाशतः इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज में बहुत लाभ होता है।
- प्रसव के बाद यदि महिला एक महिने दालचीनी के टुकड़ो को चबाये तो ऐसी अवस्था में गर्भ धारणा को टाला जा सकता है। साथ ही दालचीनी के सेवन से माता के स्तन का दूध बढ़ता है, और गर्भाशय का संकुचन होता है।
- एक चम्मच दालचीनी पाउडर और पांच चम्मच शहद को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर दांत के दर्द वाली जगह पर लगाने से तुरंत राहत मिलती है।
- कैंसर रोग को रोकने के लिए दालचीनी का प्रयोग बहुत ही लाभकारी होती है। कुछ महीने तक शहद के साथ इसका सेवन करने से कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है।
- एक चम्मच दालचीनी को पानी में उबाल कर शहद के साथ सुबह पीने से मोटापा कम होता है।
- वीर्य वृद्धि के लिये दालचीनी पाउडर सुबह शाम गुनगुने दूध के साथ लेना लाभकारी होता है।
- दालचीनी में मैंगनीज उचित मात्रा में पाया जाता है, जो की स्मरण शक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
- दालचीनी के तेल के प्रयोग से कम सुनाई देने की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: सुबह के नास्ते में स्प्राउट्स को शामिल करने से क्या है फायदे
रिपोर्ट: डॉ.हिमानी