हममें से सभी ने भुने हुए चने तो खाए ही होंगे। कभी-कभी हम भुने हुए चने केवल स्वाद के लिए खाते हैं पर आप इन्हें रोजाना खाना शुरू कर दीजिए। भुने हुए चने खाने से शरीर को जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ होता है। हो सकता है आपको भी चने खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी न हो। जब भी आप चने लेने जाए तो ध्यान रखें कि बाजार में भुने हुए चने दो तरह के होते हैं छिलके वाले और बिना छिलके वाले। आपको बिना छिलके वाले चने ही खाने हैं। भुने हुए चने को यदि सही तरीके से चबा चबाकर खाया जाएं तो यह मर्दाना ताकत में बढ़ोतरी होती है।

इसे भी पढ़ें: सुबह मूंगफली खाने से होगा ये फायदा
वैसे तो भुने हुए चने को गरीबों का बादाम भी कहा जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, कैल्शियम, आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जानते हैं भुने हुए चने खाने के फायदों के बारे में…
इसे भी पढ़ें: लहसुन और शहद के चमत्कारी लाभ जानते है आप ?
बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता–
अगर आप रोजाना नाश्ते में या दोपहर के खाने से पहले 50 ग्राम भुने हुए चने आप खाते हैं तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। इससे आप बहुत से बीमारियों से तो बचते ही हैं, साथ ही इससे आपको मौसम बदलने पर अक्सर होने वाली शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें: किस प्रकार से करें पद्मासन योग
मोटापा घटाए–
अगर कोई मोटापे से ग्रस्त हैं तो उसे भुने हुए चने खाना चाहिए। रोजाना भुने हुए चने खाने से मोटापे की समस्या में राहत मिलती है. इसका सेवन शरीर से अतिरिक्त चर्बी को पिघलाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: इन आसन की मदद से करें अपने मेटाबॉलिज्म को संतुलित
कब्ज में राहत–

गलत खान-पान की वजह से लोगों को कब्ज की समस्या होती है, तो उन्हें रोजाना चने खाने से बहुत आराम मिलता है। कब्ज शरीर में कई बीमारियों का कारण होती है। कब्ज होने पर आप दिनभर आलस महसूस करते हैं और परेशान रहते हैं।