कोई भी शास्त्र या विज्ञान किसी न किसी वजह से अस्तित्व में आते हैं एवं इनके होने और नहीं होने के फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसा ही एक प्राचीन शास्त्र और विज्ञान है वास्तु शास्त्र। वास्तु शास्त्र के पालन के कई फायदे हैं। और इसके बारे में सभी को जानकारी होना चाहिए। जिससे कि अगर जीवन में वास्तु की वजह से कुछ परेशानियाँ हो रही हैं तो वो ठीक हो सके। वास्तु की आवश्यकता हर घर में होती है और कहीं न कहीं हम वास्तु विज्ञान का पालन करते हैं।
इसे भी पढ़ें: सुबह नाश्ते में खाएं 1 सेब और 1 कटोरी ओट्स, दिल की बीमारियां रहेंगी दूर
- हम जाने या अनजाने कैसे वास्तु शास्त्र का पालन करते हैं:
वास्तु शास्त्र के बारे में कई बार हमें जानकारी नहीं होती फिर भी हम वास्तु शास्त्र का पालन करते हैं। जानते हैं वो कैसे।
- तुलसी का पौधा लगाकर:
आपने ये तो देखा ही होगा कि अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा होता है। और तुलसी के पौधे को वास्तु के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है। तो जाने अनजाने में हम वास्तु विज्ञान का पालन कर रहे हैं।
- पूजा आरती हवन:

पूजा और आरती और हवन इन सभी को हर घर में कभी न कभी किया ही जाता है। और इन सभी से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसलिए अब हम अगर वास्तु शास्त्र के बारे में नहीं भी जानते तो भी कही न कहीं इसका पालन कर रहे हैं।
- अशोक का पौधा:

अशोक के पौधे को घर में अधिकतर घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। और यह अशोक का पौधा घर में लगाए गए अशुभ पेड़ और पौधों की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करके सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करता है। इसके बारे में कई बार लोगों को नहीं पता होता लेकिन फिर भी वे घरों में ये पेड़ लगाते हैं।
- घर में सुगंध:
घर में सुगंध सभी को पसंद होती है। अगर घर में हमेशा सुगंध आती रहे तो इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। कई लोगों को घर में सुगंध पसंद होती है इसलिए वे घर में सुंगंध रखते हैं और यह वास्तु के अनुसार भी शुभ होता है।
तो ये सभी कार्य करके हम जाने अनजाने में वास्तु शास्त्र का पालन करते हैं। वास्तु शास्त्र के कई फायदे हैं। जिनसे जीवन में कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं।
इसे भी पढ़ें:लॉक डाउन के समय खुद को कैसे रखें hygiene
- सुख समृद्धि आना:
अगर वास्तु शास्त्र का पालन किया जाये तो घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही घर में सुख समृद्धि भी आती है। घर में सुख समृद्धि आने से व्यक्ति के जीवन में ख़ुशी बनी रहती है।
- परेशानियाँ दूर होना:
जीवन में कई बार ऐसा होता है कि एक के बाद एक परेशानियाँ आती है और व्यक्ति को समझ ही नहीं आता कि यह क्या हो रहा है और क्यों। लेकिन कई बार घर का ख़राब वास्तु भी इसकी वजह होती है। अगर वास्तु दोष को दूर कर लिया जाये तो जीवन से कई परेशानियाँ दूर होती हैं।
- धन वृद्धि:
कई बार व्यक्ति को धन की परेशानी होती है और यह परेशानी भी वास्तु की वजह से ही होती है। और इसलिए कहा जाता है अगर वास्तु दोष का निवारण कर लिया जाये तो धन वृद्धि संभव होती है। यह भी वास्तु का फायदा है।
- रोग दूर होते हैं:
जिस घर में वास्तु दोष होता है वहाँ नकारात्मक ऊर्जा पनपती रहती है। और अगर वास्तु दोष को दूर कर लिया जाये तो कई रोग दूर हो जाते हैं। इसलिए घर में अगर लंबे समय से बिमारियों का माहौल चल रहा है तो आप इसका निवारण कराये और वास्तु का फायदा लें।
- घर में शांति आती है:
अगर घर का वास्तु सही है तो घर में शान्ति और संतोष का माहौल रहता है। और घर में शांति होना सकारात्मक ऊर्जा के लक्षण होते हैं जिनसे घर के कई कार्य सही रूप में संपन्न होते हैं और तनाव नहीं रहता। यह वास्तु सही होने का बहुत बड़ा फायदा है।
ये वास्तु के कई फायदे हैं। जिनमें से कुछ फायदे यहाँ बताये गए हैं। घर का वास्तु सही होना बहुत आवश्यक होता है। अगर घर का वास्तु सही नहीं भी है तो उसे दूर करने के कई उपाय और निवारण होते हैं जिन्हें आसानी पूर्वक अपनाया जा सकता है। वास्तु दोष को दूर करने के कुछ निवारण इस प्रकार हैं जैसे:
इसे भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर
- घर में तुलसी लगायें।
- कम से कम हफ्ते में एक बार हवन जरूर करें।
- घर को सुगन्धित रखें।
- रोज सुबह शाम पूजा आरती करें।
- अशोक का पौधा जरूर लगायें।
- कपूर आरती करना।
ये सभी वास्तु दोष को दूर करने के आसान उपाय हैं। इसलिए आप इनका प्रयोग करें और वास्तु दोष से स्वयं ही निवारण करें। इसके लिये आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा न ही आपको कोई ज्यादा पैसा खर्च करने की आवश्यकता होती है। वास्तु के कई फायदे हैं जो व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।