क्या आप अपनी फिटनेस के बारे में सोचते हैं और फिट रहने की कोशिश करते हैं तो आप हो न हो, ग्रीन टी तो जरूर पीते होंगे। बीते कुछ सालों में ग्रीन टी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें: कितना प्रोटीन, वसा तथा कैलोरी होना चाहिये एक लीटर दूध में ?
ग्रीन टी वजन कम करने वालों का पसंदीदा पेय है। ग्रीन टी स्किन की क्वालिटी सुधारने, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और लंबे समय तक एक्टिव बने रहने के लिए भी फायदेमंद है। ग्रीन टी फायदेमंद तो है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आप एक के बाद एक कर कई कप ग्रीन टी पी जाएं।
अक्सर लोग ऐसी गलती करते हैं। इसके साथ ही ग्रीन टी पीने का एक सही समय भी तय होना चाहिए, वरना ये नुकसानदेह भी हो सकता है। ग्रीन टी में कैफीन और टेनिन्स होता हैं, जो गैस्ट्रिक जूस को डाइल्यूट करके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके साथ ही इसके अधिक इस्तेमाल से चक्कर, उल्टी आने और गैस होने जैसी प्रॉब्लम भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: 8 प्रकार के योग जो बदल देंगे आपका जीवन
अगर आपको भी ग्रीन टी के इस्तेमाल का सही समय और तरीका पता नहीं है तो ये टिप्स आपकी मदद करेंगे।
1.कभी भी खाली पेट ग्रीन टी न पिएं।
2. खाना खाने से एक या दो घंटे पहले ही ग्रीन टी पी लें।
3. कभी भी ग्रीन टी में दूध और चीनी मिलाकर न पीएं।
इसे भी पढ़ें: ऐसे पहचाने स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को
4. ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर पीना फायदेमंद रहेगा।
5. खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीना सेहत के लिए खतरनाक है।
6. एक दिन में दो या तीन कप ये ज्यादा ग्रीन टी पीना खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद कैसे घटाएं अपना वजन