एनीमिया या खून की कमी भारत और कई देशो में कुपोषण की गंभीर समस्या बनी हुई है। ‘द ग्लोबल न्यूट्रिशन रिपोर्ट 2017’ में भारत सहित 140 देशों में कुपोषण की स्थिति पर गौर किया गया है। इन देशों में भारत सबसे पीछे है। सबसे ज्यादा यहीं पर महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं। सर्वे के अनुसार बच्चो को जन्म देने वाली 51 फीसदी महिलाये एनीमिया से ग्रस्त होती है।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया की बीमारी से बचने के लिए क्या करें, पढ़ें यहां
एनीमिया:
हमारे शरीर में आयरन की कमी हो जाने के कारण हीमोग्लोबिन का बनना सामान्य से कम हो जाता है, तब हमारे शरीर में खून की कमी होना शुरू हो जाती है जिसको एनीमिया के रूप में जाना जाता है। पुरुषों में इसकी मात्रा 12 से 16 प्रतिशत तथा महिलाओं में 11 से 14 के बीच होना चाहिए।रक्त में आयरन तत्व की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिसे हम एनीमिया के नाम से जानते हैं। यह बीमारी पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक पायी जाती है। हीमोग्लोबिन द्वारा ही हमारे फेफड़ों से साफ़ ऑक्सीजन लेकर रक्त में पहुंचाई जाती है। यही कारण है कि शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की भी कमी हो जाती है। कम ऑक्सीजन की वजह से हमारे शरीर को उचित मात्रा में ऊर्जा नहीं मिल पाती है। कई लोग एनीमिया को अनदेखा कर देते हैं, जिसकी वजह से उनको बहुत सी बीमारियों से जूझना पड़ता है। एनीमिया के इलाज से पहले एनीमिया के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी है। वैसे देखा जाये तो एनीमिया कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है, परन्तु इससे अनेक प्रकार की बीमारियां पैदा हो सकती हैं। विश्वभर में लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं और भारत में लगभग 90 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज होने के क्या है कारण, पढ़ें यहां
एनीमिया होने के कारण:
- शरीर में आयरन की कमी की वजह से।
- पेट में अधिकतर इंफेक्शन रहने से।
- खाने में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में उपयोग करने से।
- हरी सब्जियों के सेवन न करने से।
- बहुत अधिक स्मोकिंग करने से।
- किसी वजह से शरीर से खून बह जाने से।
- शरीर में फॉलिक एसिड की कमी होने से।
एनीमिया के लक्षण
*शरीर में थकान महसूस करना।
*नाखूनों का पीला होना।
*चक्कर आना।
*आंखों में पीलापन रहना।
*काम करने में ऊर्जा की कमी महसूस करना।
*अचानक से बैठ कर उठने के बाद आंखों के सामने अंधेरा छाना।
*त्वचा का पीला पड़ना।
*दिल की धड़कन का तेज रहना।
*सांस लेने मे तकलीफ महसूस करना।
*सीने मे दर्द रहना।
*तलवों और हथेलियों का ठंडा रहना।
*सिर मे लगातार दर्द रहना।
इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर को पहचाने और खुद को रखें स्वस्थ
रिपोर्ट: डॉ.हिमानी